ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में बालू माफिया की हिम्मत देखिये..छापेमारी करने गये माइनिंग इंस्पेक्टर को बना लिया बंधक

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में बालू माफिया की दबंगई सामने आई है। छापेमारी करने गये माइनिंग इंस्पेक्टर ने अवैध बालू लदे दो ट्रक को जब्त कर लिया। जिसके बाद गुस्साएं बालू म

बिहार में बालू माफिया की हिम्मत देखिये..छापेमारी करने गये माइनिंग इंस्पेक्टर को बना लिया बंधक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में बालू माफिया की दबंगई सामने आई है। छापेमारी करने गये माइनिंग इंस्पेक्टर ने अवैध बालू लदे दो ट्रक को जब्त कर लिया। जिसके बाद गुस्साएं बालू माफिया ने उन्हें बंधक बना लिया। लाठी-डंडे से लैस सैकड़ों बालू माफिया ने उन्हें घेर लिया। स्थिति बिगड़ता देख माइनिंग इंस्पेक्टर को मौके से भागना पड़ गया।


दरअसल अवैध बालू की धुलाई की गुप्त सूचना माइनिंग इंस्पेक्टर महर्षि मुनि को मिली थी। सूचना मिलते ही वे अहले सुबह छापेमारी पर निकल गये। अवैध बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कजरेली पहुंचे जहां बेखौफ बालू माफिया ने उन्हें खदेड़ते हुए बंधक बना लिया। 


जानकारी के मुताबिक सैकड़ों की तादात में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर कजरेली के रास्ते आ रहे थे। इसी दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर महर्षि मुनि ने दो गाड़ी को जब्त कर लिया। माइनिंग इंस्पेक्टर की इस कार्रवाई से बालू माफिया गुस्सा हो गये। सैकड़ों की संख्या में बालू माफिया लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। स्थिति की नजाकत को भापते हुए माइनिंग इंस्पेक्टर किसी तरह वहां से निकल पड़े।


माइनिंग डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को माइनिंग इंस्पेक्टर ने जब्त किया था। जिसकी वजह से माफिया और इंस्पेक्टर में कहासुनी हो गयी। जिसके बाद सैकड़ों की तादाद में बालू माफिया जुट गए। बेलखोरिया में बालू माफिया ने माइनिंग इंस्पेक्टर को घेर लिया गया। 


वहीं अवैध बालू लदे ट्रैक्टर चालकों ने सड़क पर ही बालू गिरा दिया और मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मधुसुदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। माइनिंग इंस्पेक्टर के मुताबिक दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान माइनिंग ऑफिसर ने बेखौफ माफिया का वीडियो बनाया लिया। अब बालू माफिया को चिन्हित किया जा रहा है। बालू माफिया की पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता