ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद! रंगदारी नहीं देने पर डीलर को मारी गोली, इलाके में सनसनी

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारतादों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक राशन डीलर को गोली मारकर गंभीर र

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद! रंगदारी नहीं देने पर डीलर को मारी गोली, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारतादों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक राशन डीलर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के पास की है।


घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल डीलर को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय मो.शोराव से अपराधियों ने रंगदारी मांगी थी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घायल डीलर के बेटे ने बताया कि अपराधियों ने तीन राउंड गोली फायरिंग की है।


गोलीबारी का आरोप मोहम्मद चांद नामक शक्स पर लगा है। डीलर के बेटे ने बताया कि तीन दिन पहले पांच लाख रुपए रंगदारी मांग थी और नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। डीलर पर इससे पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता