ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: मौज-मस्ती करने निकले थे चार दोस्त, पैसे खत्म हुए तो कर दिया बड़ा कांड, पुलिस ने ऐसे दबोचा

BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस ने नवगछिया में दो महीने पहले हुए चकमैदा पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि चौथा पुलिस की गिर

बिहार: मौज-मस्ती करने निकले थे चार दोस्त, पैसे खत्म हुए तो कर दिया बड़ा कांड, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस ने नवगछिया में दो महीने पहले हुए चकमैदा पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि चौथा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी पटना और झारखंड के हजारीबाग से हुई है। पूछताछ में तीनों ने पुलिस को जो कुछ बताया वह चौंकाने वाला है।


पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा करते हुए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बीते 10 मई की रात नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित पवन बाबा फ्यूल चकमैदा पेट्रोल पंप पर कार सवार चार बदमाश पहुंचे थे। कार सवार बदमाशों ने पहले तो कार में तेल भरवाया और बाद में जब पंप कर्मी ने पैसे मांगे तो चाकू दिखाकर बदमाशों ने उसकी जेब से 33 हजार रुपए से अधिक कैश, मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए थे।


इस मामले में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से लूटकांड में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग का शुभम कुमार, पटना के ट्रांसपोर्ट नगर का रहने वाला स्पर्श अनुराग और पटना के मनेर का रहने वाला प्रियांशु कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि चारों घूमने के लिए सिलीगुड़ी गए थे और लौटने के दौरान जब उनके पास से पैसे खत्म हो गए तो उन्होंने पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लड़कों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।