ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : महिला ने बच्चे के साथ खुद को लगाई आग, झुलसकर मां-बेटे की मौत, देवर से हुआ था विवाद

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक महिला ने घरेलू विवाद में अपने बच्चे के साथ खुदकुशी कर ली। घटना इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नबंर 12 के पास की है। यहां देव

बिहार :  महिला ने बच्चे के साथ खुद को लगाई आग, झुलसकर मां-बेटे की मौत, देवर से हुआ था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक महिला ने घरेलू विवाद में अपने बच्चे के साथ खुदकुशी कर ली। घटना इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नबंर 12 के पास की है। यहां देवर से विवाद होने के बाद महिला ने अपने तीन साल के मासूम बच्चे के साथ शरीर पर तेल छिड़कर खुद को आग लगा लिया। जिससे गंभीर रूप से झुलसी महिला और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतका की पहचान वकील प्रियरंजन सिन्हा की पत्नी बबली सिन्हा और उनके तीन वर्षीय बेटे केशव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रस्सी पर कपड़ा फैलाने को लेकर देवर और भाभी के बीच विवाद हुआ था। बाद में मामला शांत होने के बाद महिला के वकील पति घर से कोर्ट के लिए निकल गए, घर से अन्य सदस्य बाहर बैठे थे।


इसी दौरान बबली सिन्हा छत पर पहुंची और अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़क लिया। छत से नीचे आकर उसने खुद को आग लगा लिया और अपने छोटे बेटे को भी गोद में ले लिया। जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गये। जबतक परिजन महिला को बचाते उसकी और बच्चे की मौत हो चुकी थी। मृतका के वकील पति ने कहा कि घर में मामूली बात को लेकर छोटे भाई से उनकी पत्नी की कहासुनी हुई थी लेकिन वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी, यह पता नहीं था।


इधर, महिला के पति द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है और घटना के चश्मदीद मृतका के बड़े बेटे और पति से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता