ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: घर में सो रही नाबालिग लड़की से रेप, पड़ोसी युवक ने बनाया हवस का शिकार, बोला- तुम्हीं से शादी करेंगे

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां नशे में धुत युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की जब अपने घर में सो रही थी उसी वक्त आरोपी घर की

बिहार: घर में सो रही नाबालिग लड़की से रेप, पड़ोसी युवक ने बनाया हवस का शिकार, बोला- तुम्हीं से शादी करेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां नशे में धुत युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की जब अपने घर में सो रही थी उसी वक्त आरोपी घर की दीवार फांदकर उसके कमरे में पहुंच गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इसी बीच पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपी को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात नाबालिग लड़की अपने कमरे में सो रही थी, तभी अपने ननिहाल में रहने वाला चंद्रभानु कुमार अपने मामा मिथिलेश कुमार के साथ दीवार फांदकर कमरे में घुस गया और सोए हालत में नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी के मामा मिथिलेश ने लड़की पकड़ लिया और आरोपी ने उसके सामने ही रेप की वारदात को अंजाम दे डाला।


आरोपी जब भागने लगा तो पीड़ित लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़की के पिता समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और भाग रहे आरोपी को धर दबोचा हालांकि इस दौरान उसका मामा मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता