ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी, प्लेटफॉर्म को कराया गया खाली

BHAGALPUR : दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 17 जून को हुए पार्सल ब्लास्ट के बाद बिहार के भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली है. भागलपुर स्टेशन भवन सहित परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई ह

भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी, प्लेटफॉर्म को कराया गया खाली
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 17 जून को हुए पार्सल ब्लास्ट के बाद बिहार के भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली है. भागलपुर स्टेशन भवन सहित परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई है. इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया है. सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है. जिला पुलिस और रेल पुलिस के जवान आरपीएफ के साथ मिलकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली है. 


बताया जा रहा है कि बीती रात ही उग्रवादियों ने भागलपुर स्टेशन भवन सहित पूरे परिसर को उड़ाने की धमकी दी. एटीएस से सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. भागलपुर के एसएसपी ने सिटी एसपी, एएसपी और कई थानों की पुलिस को साथ लेकर पूरे स्टेशन परिसर को खाली कराया और गहनता के साथ चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. 

भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी, प्लेटफॉर्म को कराया गया खाली


भागलपुर स्टेशन परिसर में सघन चौकसी बरती जा रही है. कोने-कोने की तलाशी लेने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई ताकि काफी बारीकी से तलाशी ली जा सके. बताया जा रहा है कि खोजबीन के दौरान प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों को भी बाहर निकाल दिया गया. हालांकि गनीमत है कि ऐसी कोई भी संदिग्ध वास्तु प्रशासनिक टीम को नहीं मिली. 

भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी, प्लेटफॉर्म को कराया गया खाली


स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद देर रात तक डॉग स्क्वायड से सभी प्लेटफार्म, पटरी, ईस्ट और वेस्ट पैनल, कोचिंग यार्ड सहित पूरे परिसर की जांच कराइ गई. विस्फोटक आदि की आशंका को लेकर रात साढ़े 12 बजे तक खोजबीन की प्रक्रिया चलती रही. 

भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी, प्लेटफॉर्म को कराया गया खाली


इस घटना को लेकर भागलपुर के सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर जांच की गई है. रेल पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने एटीएस को मैसेज कर स्टेशन भवन सहित परिसर को उड़ाने की धमकी दी है. इसी के तहत जांच अभियान चलाया गया. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है धमकी के पीछे कौन है. 

भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी, प्लेटफॉर्म को कराया गया खाली


रेल थानाध्यक्ष ने कहा कि स्टेशन उड़ाने के मैसेज पर सिटी एसपी पुलिस बलों के साथ स्टेशन पहुंची थी और जांच कराई गई. सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती स्टेशन पर की गयी है.

भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी, प्लेटफॉर्म को कराया गया खाली

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता