ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : थाने में घुसकर दबंगों ने की थानेदार की पिटाई, लालू यादव ने सिर फोड़ा डाला

BHAGALPUR : बिहार में सुशासन के बावजूद पुलिस का इकबाल कैसा है, इस बात का सबूत भागलपुर में हुई एक घटना से मिल गया है. भागलपुर के नाथनगर इलाके में दबंगों ने दुस्साहस का परिचय दे

बिहार : थाने में घुसकर दबंगों ने की थानेदार की पिटाई, लालू यादव ने सिर फोड़ा डाला
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में सुशासन के बावजूद पुलिस का इकबाल कैसा है, इस बात का सबूत भागलपुर में हुई एक घटना से मिल गया है. भागलपुर के नाथनगर इलाके में दबंगों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए थाने में घुसकर थानेदार की पिटाई कर दी है. थानेदार मिथिलेश कुमार की बेरहमी से पिटाई की घटना से लोग दहशत में हैं. घटना मधुसुदनपुर थाने का है, जहां दबंगों ने थाने में घुसकर थानेदार की पिटाई कर डाली. थानेदार मिथिलेश कुमार पंचायत चुनाव पूरा करा कर लौटे थे, तभी थाने में हमला हो गया.


पिटाई की इस घटना के बाद थानेदार ने पांच नामजद लोगों के साथ 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानेदार के सिर पर डंडे से हमला किया गया और हमले में उनका हाथ भी टूट गया है. थानेदार के मुताबिक वह थाने में बैठकर अपराध अनुसंधान से जुड़ी फाइलों को निपटा रहे थे. उसी वक्त लगभग दो दर्जन लोग थाने में घुस आए. मिर्जापुर के रहने वाले मंटू यादव, लालू यादव, अमन यादव, नितिन यादव समेत अन्य ने थाने में घुसते ही उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया. 


इसके बाद उनके ऊपर हमला कर दिया गया. हमलावरों ने लात घूंसे से पिटाई की और से डंडे से सिर पर हमला किया. थानेदार ने पिटाई के बाद केस दर्ज कराया है. इस मामले में नाथनगर के इंस्पेक्टर मोहम्मद सज्जाद हुसैन के मुताबिक, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जिन लोगों ने थानेदार की पिटाई की, वह आखिर किस बात से नाराज थे, यह बात अब तक सामने नहीं आ पाई है.