ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : सिपाही ने महिला को अकेले में मिलने के लिए बुलाया, दोस्त के रूम पर किया रेप, मोबाइल में बनाया न्यूड वीडियो

BHAGALPUR : बिहार पुलिस के एक जवान ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी सिपाही ने उसके साथ संबंध बनाकर वीडियो भी बनाया और उसे वा

बिहार : सिपाही ने महिला को अकेले में मिलने के लिए बुलाया, दोस्त के रूम पर किया रेप, मोबाइल में बनाया न्यूड वीडियो
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार पुलिस के एक जवान ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी सिपाही ने उसके साथ संबंध बनाकर वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार जिस्मानी संबंध बनाया. इसे लेकर महिला थाने में केस भी किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


भागलपुर जिले के महिला थाने में एक सिपाही के ऊपर बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता के मुताबिक मिश्रा नाम के एक सिपाही ने उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो भी बनाया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 328 (किसी भी व्यक्ति को कोई जहर या नशा करने का कोई कारण बनता है) के तहत मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की. 


इधर केस होने की जानकारी मिलते ही आरोपी सिपाही मिश्रा झारखंड भाग गया. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इसे झारखंड के साहेबगंज से अरेस्ट कर लिया है. वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.


पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी सिपाही उसे दिल्ली में पहली बार मिला था. एक दिन वह दोस्त के रूम पर अकेले में मिलने के लिए बुलाया और उसने नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार किया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने गलत करने के साथ-साथ मोबाइल में न्यूड वीडियो भी बना लिया. उसी अश्लील वीडियो को वायरल होने की धमकी देकर सिपाही ने 18 महीने तक शारीरिक संबंध बनाया. 


सिपाही ने कई दिनों तक पीड़िता को ब्लैकमेल किया और उसके साथ सेक्स किया. उसने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देगा. सिपाही की इस हरकत से तंग पीड़िता ने भागलपुर महिला थाने में शिकायत कर दी.