ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भागलपुर में पुलिस पर जानलेवा हमला, दारोगा और 2 सिपाही घायल, हॉस्पिटल में एडमिट

BHAGALPUR : इस वक्त एक ताजा खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है. बदमाशों ने पुलिसवालों के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में तीन पुलिसवाले घायल हो गए हैं. जख्मी हालत में इन

भागलपुर में पुलिस पर जानलेवा हमला, दारोगा और 2 सिपाही घायल, हॉस्पिटल में एडमिट
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  इस वक्त एक ताजा खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है. बदमाशों ने पुलिसवालों के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में तीन पुलिसवाले घायल हो गए हैं. जख्मी हालत में इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इलाके में छापेमारी कर रही है.


घटना भागलपुर जिले के जीरोमाइल थाना क्षेत्र की है. एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत तीन जवान घायल हो गए हैं. भागलपुर की वरीय पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने बताया कि इस क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप दो लोगों के साथ मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल लूटने के मामले में जीरोमाइल थाने के सहायक अवर निरीक्षक कुमोद कुमार दल-बल के साथ शनिवार की देर रात उक्त गांव में एक आरोपी अभिजीत कुमार को पकड़ने गये थे.


एसएसपी ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपी के साथियों एवं परिजनों ने लाठी और लोहे के रॉड से पुलिस दल पर हमला कर दिया. इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता