ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : पिस्टल भिड़ाकर महिला के साथ गैंगरेप, पति के सामने बदमाशों ने लूटी इज्जत

BHAGALPUR : बिहार में आये दिन हत्या, लूट और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाएं घट रही हैं. सूबे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सुशासन की पुलिस पर उंगलियां उठ रही हैं. पुलिस की कार्यशैली

बिहार : पिस्टल भिड़ाकर महिला के साथ गैंगरेप, पति के सामने बदमाशों ने लूटी इज्जत
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में आये दिन हत्या, लूट और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाएं घट रही हैं. सूबे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सुशासन की पुलिस पर उंगलियां उठ रही हैं. पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है. यहां वहशी बदमाशों ने पति के सामने उसकी पत्नी की इज्जत लूट ली.


घटना बिहार की सिल्क सिटी भागलपुर के परबत्ती इलाके की है. यहां गोभीबारी में कुछ बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि यह घटना महिला के पति के आंखों के सामने हुई. बदमाशों ने पति को बंधक बनाया और फिर उसके सिर पर पिस्टल भिड़ाकर बारी-बारी से उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया.


हैवानियत की इस घटना को लेकर पीड़िता ने संबंधित थाने में शिकायत की है. पीड़िता की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है. विश्वविद्यालय थाना में दिए गए आवेदन के मुताबिक कन्हैया यादव और सावन ने कुकर्म की इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति ट्रैक्टर ड्राइवर है, जो रात में बच्चे को लेकर सड़क पर घूम रहा था.


इस दौरान शराब के नशे में कन्हैया यादव और सावन उससे बदतमीजी करते लगे. खाने-पीने के लिए 500 रुपये की मांग कर जबरदस्ती पर उतर आये और गालीगलौज करने लगे. जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया. फिर उसकी पत्नी को कॉल कर वहां बुलाया. जैसे ही उसकी पत्नी वहां पहुंची बदमाशों ने उसके पति पर हथियार भिड़ा दिया और फिर उसकी आंखों के सामने पत्नी के साथ बलात्कार किया.