ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

भागलपुर में फिर मर्डर, युवक को घर के दरवाजे पर मारी गोली, कुछ घंटे पहले इसी अंदाज में हुई थी हत्या

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में बदमाशों ने एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ठीक उसी अंदाज में बदमाशों ने एक और युवक की हत्या कर दी है, जैसे उन्होंने बीते दिन र

भागलपुर में फिर मर्डर, युवक को घर के दरवाजे पर मारी गोली, कुछ घंटे पहले इसी अंदाज में हुई थी हत्या
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में बदमाशों ने एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ठीक उसी अंदाज में बदमाशों ने एक और युवक की हत्या कर दी है, जैसे उन्होंने बीते दिन रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे की हत्या की थी. ये दोनों हत्याएं बदमाशों ने एक ही इलाके में, एक ही अंदाज में किया है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र की है. यहां आमिर हसन लेन में जब्बार चक के रहने वाले औरंगजेब को अपराधियों ने घर से बुलाकर घर के दरवाजे पर गोली मार दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी करीब 50 मीटर की दूरी पैदल तय करते हुए अपनी बाइक के पास पहुंचे और मौके से फरार हो गए.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तातारपुर थाना पुलिस और सिटी एएसपी पुरन झा पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. परिजनों के मुताबिक देर शाम हमलावरों ने पहले औरंगजेब को फोन कर बुलाया. जैसे ही औरंगजेब अपने घर से दरवाजे पर पहुंचा. इसी दौरान दोनों बदमाशों ने औरंगजेब के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.


आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को भी इसी मोहले में सैफ नामक युवक की उसी अंदाज में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.अमीर हसन लेन में टीएमबीयू में पीजी बॉटनी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. शहाब अहमद के बेटे सैफ शहाब (26) की भी हत्या कर दी गई थी. बदमाशों ने कॉल कर सैफ को बुलाया और घर से निकलते ही सिर में पीछे से गोली मारकर फरार हो गए थे.


घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात, एएसपी सिटी पूरन झा और तातारपुर इंस्पेक्टर एसके सुधांशु घटनास्थल पर पहुंचे थे. लेकिन अब तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. ऐसे में भागलपुर पोलिसिंग पर सवाल खड़ा हो रहे है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि सैफ की कुछ गलत लड़कों से संगति हो गयी थी. जिस विक्की ने सैफ को घर से नहीं निकलने को लेकर मैसेज किया था वह कुछ ही दिन पहले जेल से छूटकर आया है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता