ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

भागलपुर में जोरदार धमाका, इलाके में दहशत, एक शख्स बुरी तरह जख्मी

BHAGALPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है. एक घर में जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. एक व्यक्ति बुरी

भागलपुर में जोरदार धमाका, इलाके में दहशत, एक शख्स बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है. एक घर में जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए ले जाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है, जहां असानंदपुर के नया टोला में स्थित एक घर में जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है. हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये धमका कैसे हुआ है. कुछ अवशेष बरामद किये गए हैं. जिसकी जांच की जा रही है.


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. धमाके के बाद घर की दीवार टूटकर गिर गई है. परिवार बाल-बाल बच गया है. धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया है. लोग दहशत में हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता