ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार में सुशासन का फटा ढोल : DIG आवास के पास प्रापर्टी डीलर का मर्डर, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने भून दिया

BHAGALPUR : बिहार में पुलिसिया तंत्र कितना मजबूत है. इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिये कि भागलपुर में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने डीआईजी के घर के पास एक प्रापर्टी डीलर

बिहार में सुशासन का फटा ढोल : DIG आवास के पास प्रापर्टी डीलर का मर्डर, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने भून दिया
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में पुलिसिया तंत्र कितना मजबूत है. इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिये कि भागलपुर में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने डीआईजी के घर के पास एक प्रापर्टी डीलर का मर्डर कर दिया और फिर आराम से निकल गए. घटना बीती रात कि है जब प्रापर्टी डीलर अपने भतीजे के साथ घर लौट रहा था. इस दौरान अपराधियों ने उसके सीने को गोलियों से छलनी कर दिया. 


वारदात भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र की है. यहां डीआईजी कोठी के पास अग्निशमन कार्यालय रोड पर बेलगाम अपराधियों ने प्रापर्टी डीलर मुहम्मद रिजवान की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक प्रापर्टी डीलर मुहम्मद रिजवान तातारपुर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज के रहने वाले मुहम्मद जलालुद्दीन के बेटे थे. जिनसे अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि रिकाबगंज निवासी प्रोपर्टी डीलर रिजवान परवेज अपनर भतीजे कर साथ बाइक से बरारी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी में डीआईजी कोठी के पीछे स्थित फायर स्टेशन के पास पहुंचे थे. इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने हमला बोल दिया और प्रापर्टी डीलर मुहम्मद रिजवान को गोलियों से भूनकर निकल गए. 


घटना की जानकारी पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल परिसर लिए आई. बरारी पुलिस रिजवान के भतीजे को लेकर खंजरपुर और मायागंज इलाके में दबिश दे रही है. रिजवान अपने भतीजे के साथ ही बरारी थानाक्षेत्र के खंजरपुर स्थित एक व्यक्ति के यहां आया हुआ था. शुरुआती तफ्तीश में घटना के पीछे लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता