ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : JDU नेता के घर पर बम से हमला, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां जेडीयू नेता के घर के बाहर बम ब्लास्ट किया गया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। इस

बिहार : JDU नेता के घर पर बम से हमला, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां जेडीयू नेता के घर के बाहर बम ब्लास्ट किया गया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दो हमलावरों में एक को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। यह घटना  बबरगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर इलाके की बताई जा रही है। 


दरअसल, भागलपुर के बबरगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर स्थित जेडीयू नेता दुर्गेश साह के आवास पर बम से हमला किया गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दो हमलावरों में एक को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बबरगंज पुलिस के मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, इस बम के हमले में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन धमाके से आसपास के लोग दहशत में आ गए है। 


बताया जा रहा है कि, बबरगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर में  जदयू नेता दुर्गेश साह के घर पर गुरुवार की शाम बम से हमला कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। इस धमाके के बाद आक्रोशित लोगों ने दो हमलावरों में एक सत्यम को दबोच कर पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बबरगंज पुलिस के मौके पर पहुंच जाने पर उसे लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। मौके से भागने में सफल रहे बदमाश की पहचान संदीप यादव के रूप में हुई है। 


वहीं, इस घटना को लेकर बबरगंज पुलिस के मुताबिक संदीप गैंगवार में मारे गए अपराधी सागर यादव का भाई है। जिसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। जबकि गिरफ्तार बदमाश सत्यम ने पुलिस को बताया कि तीन दिनों पहले कुख्यात कुंदन यादव ने महेशपुर से मुकेश पाल नामक युवक को अगवा कर मड़वा इलाके ले गया था। इसकी शिकायत दुर्गेश साह ने बबरगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार से की थी। इसी को लेकर उसके माकन के ऊपर बम फेंका गया। 


इधर, जदयू नेता दुर्गेश साह का विवादों से नाता रहा है। उसे 17 फरवरी 2023 को जेल में बंद बाबा गैंग के सरगना गौरव गोस्वामी को प्याज में गांजा छिपा कर देते समय विशेष केंद्रीय कारा के गेट पर गिरफ्तार किया गया था। तब प्याज से 28 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। बड़े प्याज को अंदर से खोखला कर उसमें गांजा छिपाया गया था। उस समय दुर्गेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था।