ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: हत्यारों ने पार की हैवानियत की हद, तालाब से टुकड़ों में मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

BBHAGALPUR : भागलपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की हत्या बाद शव को टुकड़ों में काटकर तालाब में फेंक दिया। घटना कहलगांव थाना क्षेत

बिहार: हत्यारों ने पार की हैवानियत की हद, तालाब से टुकड़ों में मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BBHAGALPUR : भागलपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की हत्या बाद शव को टुकड़ों में काटकर तालाब में फेंक दिया। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब मिली जब ग्रामीणों ने तालाब में एक बोरे को तैरता देखा।


स्थानीय लोगों को शक हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बोरे को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने जब बंद बोरे को खुलवाया तो सभी दंग रह गए। बोरे से महिला का शव बरामद हुआ, जो बड़ी ही बेरहमी से टुकड़ों में काटा गया था।


शव के टुकड़े में होने के कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के अन्य टुकड़ों की तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने महिला की हत्या करने के बाद शव को बेरहमी से काटा और उसके बाद बोरे में बांधकर तालाब में फेंक दिया है।


स्थानीय लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि महिला किसी अपने ने ही महिला की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटकर तालाब में फेंक दिया है। पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। फिलहाल पुलिस महिला के बाकी कटे हुए अंगों को तलाश कर रही है और उसकी शिनाख्त में जुट गई है। इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस की मानें तो महिला की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता