ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: हथकड़ी लगे आरोपित को कोर्ट ले जाने से पहले होटल में खिलाया गया मछली-चावल, वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने दिये जांच के आदेश

BHAGALPUR: दो भाइयों के बीच हुई मारपीट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसे भागलपुर व्यवहार न्यायालय भेजा गया। लेकिन कोर्ट ले जाने से पहले उसे एक होटल में ले जा

बिहार: हथकड़ी लगे आरोपित को कोर्ट ले जाने से पहले होटल में खिलाया गया मछली-चावल, वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने दिये जांच के आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: दो भाइयों के बीच हुई मारपीट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसे भागलपुर व्यवहार न्यायालय भेजा गया। लेकिन कोर्ट ले जाने से पहले उसे एक होटल में ले जाया गया जहां आरोपित को मछली चावल खिलाया गया। हथकड़ी लगे आरोपित को होटल में बिठाकर खाना खिला रहे पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 


बताया जाता है कि पीरपैती थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आनंद साह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपित को जेल भेजे जाने के लिए भागलपुर व्यवहार न्यायालय भेजा गया। पीरपैती थाना के चौकीदार रंजीत पासवान को इसकी कमान दी गयी थी। 


लेकिन कोर्ट जाने से पहले चौकीदार आरोपित को लेकर एक होटल में चला गया। जहां हथकड़ी लगे शख्स को होटल में बिठाकर मछली-चावल खिलाने लगा। तभी किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीरपैती थानाध्यक्ष एसआई संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले की जांच वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश पर की जा रही है। 


हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि चौकीदार से जब इस संबंध में पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि आरोपित खाना अपने घर से ही लेकर आया था। जिसे एक स्थान पर बैठकर खा रहा था। उसने आरोपित को मछली-चावल नहीं खिलाया है। वही मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए साथ ही 48 घंटे के भीतर इसकी रिपोर्ट  प्रस्तुत करने की भी बात कही गयी हैं।