ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: फिल्मी स्टाइल में युवक की हत्या से हड़कंप, चलती ट्रेन से खींचकर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक युवक की फिल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गई।बदमाशों ने चलती ट्रेन से युवक को खींच कर उतार दिया और बहियार में दौड़ा-दौड़ाकर उसकी बेरहमी से ह

बिहार: फिल्मी स्टाइल में युवक की हत्या से हड़कंप, चलती ट्रेन से खींचकर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक युवक की फिल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गई।बदमाशों ने चलती ट्रेन से युवक को खींच कर उतार दिया और बहियार में दौड़ा-दौड़ाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। युवक का शव स्टेशन के पास स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद होने से बाद सनसनी फैल गई है। घटना अकबरनगर थाना क्षेत्र के छींट मकनपुर स्टेशन के पास की है।


युवक की पहचान मुंगेर के जमालपुर निवासी बिहारी लाल सिंह के 22 वर्षीय बेटे अनुज कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनुज सबौर स्थित अपने ससुराल में ही रहता था। वह पिकअप वैन चलाने का काम करता था और हर दिन ट्रेन से जमालपुर जाता था। गुरुवार देर रात अनुज जमालपुर जाने के लिए निकला था और अपनी पत्नी को बताया था कि वह फरक्का एक्सप्रेस से जमालपुर जाएगा और शुक्रवार की सुबह उसका शव मिलने की जानकारी मिली।


मृतक की पत्नी के मुताबिक सबौर के ही रहने वाले मनीष, दिलीप, आकाश और डब्लू के पास अनुज के कुछ पैसे बकाया थे। बार-बार मांगने के बावजूद वे लोग अनुज का पैसा उसे वापस नहीं लौटा रहे थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि इन्हीं चारों ने मिलकर अनुज की हत्या की है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर चार जगह धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।