ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: धारदार हथियार से महिला की हत्या, पति पर मर्डर करने का आरोप; परिवार की मर्जी के खिलाफ किया था लव मैरिज

BHAGALPUR: भागलपुर में एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि महिला के पति पर ही लगा है। दोनों ने काफी समय पहले लव मैरिज किया था। घ

बिहार: धारदार हथियार से महिला की हत्या, पति पर मर्डर करने का आरोप; परिवार की मर्जी के खिलाफ किया था लव मैरिज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि महिला के पति पर ही लगा है। दोनों ने काफी समय पहले लव मैरिज किया था। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनचक मोहल्ले की है।


मृतका की पहचान मो. इरशाद आलम की बेटी बीबी रेशमा के रूप में हुई है। महिला का पति परवेज भी उसी मुहल्ले में रहता है। जानकारी के मुताबिक, 9 साल पहले रेशमा और परवेज आलम एक दूसरे के करीब आए और बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दोनों ने यह शादी परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ की थी।


शादी के कुछ सालों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ गए और रेशमा के साथ मारपीट भी किया जाने लगा। कुछ साल पहले रेशमा ने एसपी के जनता दरबार में आवेदन देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच सुलह करा दिया था हालांकि दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया था।


इसी बीच शुक्रवार की रात रेशमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।