ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, घटना के बाद ससुरालवाले फरार, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR: दहेजलोभियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। बावजूद इसके दहेजदानव अपनी आदतों से बात नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है जहां ससुराल

बिहार: दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, घटना के बाद ससुरालवाले फरार, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: दहेजलोभियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। बावजूद इसके दहेजदानव अपनी आदतों से बात नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है जहां ससुरालवालों ने दहेज की मांग को लेकर गले में फंदा लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद ससुरालवाले मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


बताया जाता है कि मृतका दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरों के जमादार जयराम यादव की बेटी थी। गोड्डा जिले के मेहरमा के खुटहरी गांव में उसका मायके था। जयराम यादव ने बेटी नेहा की शादी भागलपुर के सनोखर थानाक्षेत्र के अरार गांव निवासी विवेक यादव के बेटे जीतेंद्र यादव से हिन्दू रीति रिवाज के साथ इसी साल अप्रैल माह में की थी। शादी के बाद से ही और दहेज की मांग की जाने लगी। पति और ससुरालवालों द्वारा दहेज के रूप में स्कॉर्पियो की मांग की जा रही थी। 


मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान उसकी पिटाई भी की जाने लगी। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर गले में फंदा लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। मृतका के चाचा शिवचरण यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के बाद से ससुरालवाले हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता