ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : बदमाशों ने घर से बुलाकर बेरहमी से कर दी महिला की हत्या, पुल से मिला खून से लथपथ शव

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बरारी थाना क्षेत्र स्थित कुप्पा घाट के पास की है। महिला की हत्या के बाद अपर

बिहार : बदमाशों ने घर से बुलाकर बेरहमी से कर दी महिला की हत्या, पुल से मिला खून से लथपथ शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बरारी थाना क्षेत्र स्थित कुप्पा घाट के पास की है। महिला की हत्या के बाद अपराधियों ने शव को पुल पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। महिला का शव पुल से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक महिला की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला निवासी कैलाश साह की 36 वर्षीय पत्नी जुली कुमारी के रूप में हुई है।


परिजनों के मुताबिक रविवार की देर शाम जुली के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फोन पर बात करने के बाद जुली थोड़ी देर में आने की बात कर कर घर से निकल गई थी। देर रात तक जब जुली घर नहीं लौटी तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजन रात भर उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जुली के शव को देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता