ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

बिहार: आपसी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां छज्जा निर्माण को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो

बिहार: आपसी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां छज्जा निर्माण को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना नवगछिया के रंगरा ओपी क्षेत्र स्थित भीमदास टोला की है। 


मृतक की पहचान भीमदास टोला निवासी दुलो सिंह महाल्दार के बेटे अमर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भीमदास टोला के रहने वाले दुलो महाल्दार और गरीब महाल्दार के बीच घर बनाने को लेकर के विवाद चल रहा था। दो दिन पहले गांव में पंचायत बुलाई गई और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।


उस वक्त तो मामला शांत हो गया लेकिन बाद में गरीब महाल्दार दबंगई दिखाई और दुलो महाल्दार के घर से सटाकर अपना छज्जा बनाने लगा। इसको लेकर जब दुलो और उसके परिवार को लोगों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने दुलो महाल्दार के 22 वर्षीय बेटे अमर को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। 


परिजन उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।