ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: 15 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, 5 तस्कर भी गिरफ्तार

BHAGALPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे और सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पुलिस लगातार इसे लेकर छापेमारी कर रही है और शराब तस्करों और शराब से जुड़े लोगों को पकड़ रही

बिहार: 15 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, 5 तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे और सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पुलिस लगातार इसे लेकर छापेमारी कर रही है और शराब तस्करों और शराब से जुड़े लोगों को पकड़ रही है लेकिन इसी बीच पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे है। बंगाल से बिहार में लाकर इसे अलग-अलग इलाकों में भेजा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसके बाद 15 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज का छात्र भी इसमें शामिल है। 750 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने इन्हें धड़ दबोचा है। सिटी एएसपी शुभम आर्य ने इसकी पुष्टि की है।  


पुलिस के हत्थे चढ़े तस्करों में सबौर कॉलेज में 12वीं का छात्र और मारवाड़ी कॉलेज का छात्र भी शामिल है। वही हबीबपुर के दक्षिण टोला निवासी गुलाब आलम, अतहर और तनवीर को भी गिरफ्तार किया गया है। गुलाब आलम कुवैत में मजदूरी किया करता था। पश्चिम बंगाल के डालखोला से ब्राउन शुगर लाया गया था। ब्राउन शुगर की तस्करी की सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। 


एएसपी सिटी शुभम आर्य के नेतृत्व में टीम बनाई गयी जिसके बाद 15 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को पकड़ा गया। एसआईटी की टीम में तिलकामांझी थानाध्यक्ष राजरतन कुमार, सबौर थानाध्यक्ष सुनील झा, एएसआई मनीष सिंह और धर्मेंद्र कुमार के अलावा सबौर, तिलकामांझी और हबीबपुर थानों के जवान शामिल थे।


गौरतलब है कि 20 दिन पहले भी सबौर के सुल्तानपुर भिटठी एवं चंदेरी से 5 युवकों को 10 पुरिया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। मो. अरशद, किशन चौधरी, नितेश यादव व सुमित यादव, सुल्तानपुर भिट्टी निवासी एवं चंदेरी निवासी अभिषेक को पकड़ा गया था।