ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

भागलपुर में युवक का मर्डर, दोस्त ने बकाया पैसा मांगने पर की हत्या

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बकाया पैसा मांगने पर दोस्त ने दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले युवक को न

भागलपुर में युवक का मर्डर, दोस्त ने बकाया पैसा मांगने पर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बकाया पैसा मांगने पर दोस्त ने दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले युवक को नशीला पदार्थ पिलाया फिर बेहोशी की हालत में ही उसकी खूब पिटाई कर दी. परिजनों को जब मामले की जानकारी मिली तो बेहोशी की स्थिति में युवक को ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर की बताई जा रही है. मृतक की पहचान शहजादपुर गांव के निवासी सुधीर मोदी के बेटे सूरज कुमार चौरसिया के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि मृतक सूरज के दोस्त बजरंगी दास के पास उसका पैसा बाकी था. दो-तीन दिन पहले सूरज ने उससे पैसा मांगा था. पैसे वापस नहीं देने पर सूरज उसके घर से ऑटो उठा लाया था. बाद में समझौता होने के बाद उसे ऑटो वापस कर दिया था. इसी के बाद आरोपी बजरंगी दास ने सूरज को दोस्ती के बहाने बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. 


आरोपी बजरंगी दास को ग्रामीणों की सहायता से परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. इधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sushil

FirstBihar संवाददाता