ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

भागलपुर में युवक की हत्या से सनसनी, होली के दिन पसरा मातम

BHAGALPUR: भागलपुर में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। युवक की लाश पुरैनी रेलवे लाइन के पास से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान बलुआचक हरिजन ट

भागलपुर में युवक की हत्या से सनसनी, होली के दिन पसरा मातम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। युवक की लाश पुरैनी रेलवे लाइन के पास से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान बलुआचक हरिजन टोला निवासी 35 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जगदीशपुर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु की। बताया जाता है कि संतोष मजदूरी करता था। परिजनों को लगा था कि वो होली मनाने गया है लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तब परिजन परेशान हो गये। उसकी खोजबीन करने लगे तभी पता चला कि रेलवे लाइन के पास एक युवक की लाश देखा गया है। 


जिसके बाद परिजन जब वहां पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिंसक गयी। उन्होंने मृतक की पहचान संतोष के रूप में की। घटना से गुस्साएं लोगों ने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग को जाम दिया और हंगामा मचाने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और यातायात को बहाल कराया। पुलिस ने लोगों को यह आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।