ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

टीचर ने छात्रा के साथ किया बलात्कार, मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल, थानेदार ने पीड़िता को भगाया

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में इन दिनों महिलाओं के साथ काफी अत्याचार किया जा रहा है. मोतिहारी जिले में हाथरस कांड को दोहराने वाले बिहार के पुलिसकर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं

टीचर ने छात्रा के साथ किया बलात्कार, मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल, थानेदार ने पीड़िता को भगाया
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में इन दिनों महिलाओं के साथ काफी अत्याचार किया जा रहा है. मोतिहारी जिले में हाथरस कांड को दोहराने वाले बिहार के पुलिसकर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही छात्रा के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. आरोपी शिक्षक ने इस घटना का वीडियो भी मोबाइल में बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की तो थानेदार ने उन्हें वापस भेज दिया. 


घटना भागलपुर जिले की है, जहां सजौर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइवेट शिक्षक राजीव कुमार सिंह ने ही अपने यहां पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाया और उसका  वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. जब पीड़िता के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली, तो वे थाने में आरोपी टीचर राजीव कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंचे. लेकिन थानेदार ने मामला दर्ज नहीं किया. आरोपी शिक्षक राजीव कुमार सजौल गांव के रहने वाले रघुनंदन सिंह का बेटा बताया जा रहा है.


इंसाफ के बदले थाना से निराशा हाथ लगने के बाद पीड़िता के परिजन भागलपुर की एसएसपी निताशा गुड़िया के पास पहुंचे. लेकिन यहां पर भी पीड़िता और उसके परिजनों को निराशा ही हाथ लगी. घंटों इंतजार करने के बावजूद सीनियर एसपी निताशा गुड़िया न तो पीड़िता से मिली और न ही उसके परिजनों से मुलाकात की. हालांकि परिजन अब भी आरोपी को गिरफ्तार करने और न्याय मिलने के इंतजार में हैं.


पीड़िता ने कहा कि वह पिछले 4 वर्षों से प्राइवेट शिक्षक राजीव कुमार से ट्यूशन पढ़ती थी और मैट्रिक परीक्षा में अच्छे मार्क्स का प्रलोभन देकर, उसे अकेले में मिलने बुलाने लगा और नहीं आने पर परिजनों की हत्या और मारपीट करने का धमकी देने लगा. पीड़ित नाबालिग छात्रा डर से प्राइवेट शिक्षक के पास अकेले पढ़ने जाने लगी, जहां मौका पाकर 6 फरवरी को शिक्षक राजीव कुमार ने उसे अपने हवस का शिकार बनाया और इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इसके बाद उसके साथ रेप किया और मुंह बंद रखने के लिए धमकाया भी. डर से उसने घर पर कुछ नहीं बताया. परिजनों को इस बात की तब जानकारी हुई जब गांव में पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल होने लगा.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता