ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चुनाव से पहले तांडव शुरू, मुखिया के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

BHAGALPUR : बिहार में मुखिया का चुनाव जल्द ही होने वाला है. निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली है. इधर अपराधियों का भी तांडव शुरू हो गया है. ताजा माम

चुनाव से पहले तांडव शुरू, मुखिया के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में मुखिया का चुनाव जल्द ही होने वाला है. निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली है. इधर अपराधियों का भी तांडव शुरू हो गया है. ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां चुनावी रंजिश में अपराधियों ने मुखिया के बेटे को गोली मार दी है. जिसके कारण इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है, जहां पकरा गांव में मुखिया चुनाव में खड़ा नहीं होने की धमकी दिए जाने के बाद मुखिया कदम देवी के बेटे कुमार गौरव उर्फ कुमोद शर्मा को अपराधियों ने गोली मार दी है. घायल को आनन-फानन में परिजनों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल युवक की मां मुखिया कदम देवी और उसके पिता अशोक शर्मा ने बताया कि उनका बेटा गौरव खाना खाकर घर के पीछे हाथ धोने गया था. हाथ धोकर लौटा तो अपराधियों ने पीछे से उसकी पीठ में गोली मार दी. 


इस वारदात की सूचना पर नवगछिया थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने घटनास्थल पर जाकर जांच की. घर के पीछे का जंगल काफी तहस-नहस की स्थिति में था. आशंका है कि अपराधी पूर्व से वहां घात लगाए बैठे हुए थे. पिता अशोक शर्मा ने बताया कि गांव के ही अपराधी बिलरिया ने उनके बेटे को गोली मारी है. इस षड्यंत्र में गांव के ही ललन राय, रामचंद्र राय, सोहन राय, ढोको राय, निरो राय और मालिक राय शामिल हैं. 

टैग्स