ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

भागलपुर में महिला का मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी दो गोलियां

BHAGALPUR : बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में भागलपुर जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुछ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला

भागलपुर में महिला का मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी दो गोलियां
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में भागलपुर जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुछ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला बाथ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बडुवा नदी के पास एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. बताया जा रहा है कि महिला के सर में दो गोली मारी गई है जिससे उसकी मौत हुई है.


फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं महिला की पहचान नहीं हो पाई है. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाथ थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.  ऐसा कहा जा रहा है कि मृतका की कहीं और हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के ख्याल से सुनसान जगह पर लाकर उसे फेंक दिया गया है.


महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है. फिलहाल महिला की पहचान होने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा. शव मिलने के बाद इलाके में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता