ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

भागलपुर में लुटेरों ने बीच सड़क पर महिला को चाकू सटाकर कहा: हंसते रहो वर्ना जान मार देंगे, 6 लाख के गहने लूटे

BHAGALPUR: बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधी बेखौफ होकर लूट मचा रहे हैं। लूट के लिए नायाब तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। भागलपुर शहर में आज बीच सड़क पर लुटेरों ने एक

भागलपुर में लुटेरों ने बीच सड़क पर महिला को चाकू सटाकर कहा: हंसते रहो वर्ना जान मार देंगे, 6 लाख के गहने लूटे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधी बेखौफ होकर लूट मचा रहे हैं। लूट के लिए नायाब तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। भागलपुर शहर में आज बीच सड़क पर लुटेरों ने एक महिला को चाकू की नोंक पर लूट लिया। लुटेरों ने महिला को चाकू लगाकर कहा-हंसते रहो वर्ना जान मार देंगे। उसके बाद 6 लाख के गहने लूट लिये और आराम से निकल गये। सारा वाकया पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।


मामला भागलपुर के बरारी इलाके का है। शहर के खंजरपुर के निवासी जयंत सिंह की पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ ये वारदात तब हुई जब वह अपनी बेटे को पास के ही स्कूल में छोड़ने जा रही थी। प्रियंका कुमारी अपने बेटे को जूनियर माउंट स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी जो तिलकामांझी थाना क्षेत्र के बडी पोस्ट ऑफिस के पास है। रास्ते में ही बदमाशों ने महिला को चाकू दिखा गहने लूट लिये। प्रियंका कुमारी इस घटना के बाद थाने पहुंची और पुलिस को अपने साथ हुए वाकये की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


हंसते रहे वर्ना मार देंगे

लूट की शिकार बनी महिला ने पुलिस को बता कि वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी एक बदमाश पहले उसके पास पहुंच गया। प्रियंका ने उधर ध्यान नहीं दिया था लेकिन बदमाश एकदम पास में आ गया और चाकू निकाल कर प्रियंका के शरीर पर लगा दिया। बदमाश ने कहा-जैसा कह रहा हूं वैसा करते रहो, वर्ना शरीर में चाकू घुसेड़ देंगे। बदमाश ने प्रियंका को मुस्कुराते रहने को कहा। फिर कहा कि अपने बच्चे को स्कूल में छोड़ दो। उसके बाद प्रियंका के गहने लूट लिये।


घटना की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। उसमें वे वाकया नजर आया। भागलपुर के तिलकामांझी थाने के थानेदार बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश का चेहरा पता कर लिया गया है। अब उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।