ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भागलपुर में गोली मारकर शख्स की हत्या, लॉकडाउन के बाद भी अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

BHAGALPUR: अपराधियों ने पहले से एक शख्त की बेरहमी से पिटाई की. उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना भागलपुर के इस्माइलपुर थाना क्षत्र के कमलाकुंड की है. अपराधी लॉकडाउन में भी घ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: अपराधियों ने पहले से एक शख्त की बेरहमी से पिटाई की. उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना भागलपुर के इस्माइलपुर थाना क्षत्र के कमलाकुंड की है. अपराधी लॉकडाउन में भी घटना को अंजाम दे रहे हैं. लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है. 

घटना की जानकारी मिलते ही इस्माइलपुर पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर लिया है. बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय हॉस्पिटल नवगछिया भेज दिया गया है. अपराधियों ने मृतक अजय यादव की पहले लाठी और डंडे से जमकर पिटाई की. इस दौरान उसका हाथ तक तोड़ दिया. जब वह अधमरा हो गया तब उसके शरीर में दो गोली मार दी. जानकारी के अनुसार अजय यादव को एक गोली सिर में तो दूसरी गोली सीने में मारी गई है. 

परिजनों ने दर्ज कराया केस

इस्माइलपुर पुलिस परिजन के द्वारा मामला दर्ज किये जाने के बाद अपराधियों की छापेमारी में जुट गई है. जबकि लॉकडाउन के दौरान पुलिस जिला नवगछिया में हत्या की पहली वारदात 28 मार्च को नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के राजेन्द्र कॉलोनी इलाके में हुई थी. जिसमें गोली से घायल युवक गुलशन की मौत 30 मार्च को इलाज के दौरान पटना में हो गई थी. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता