ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

भागलपुर में गोली मारकर महिला की हत्या, कुछ ही दिन पहले पति का हुआ था मर्डर

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी है. घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सूचन

भागलपुर में गोली मारकर महिला की हत्या, कुछ ही दिन पहले पति का हुआ था मर्डर
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी है. घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. डीएसपी ने हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाने का दावा किया है.


घटना भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी. मृतका की पहचान इंदु देवी (50) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि इंदु देवी अपने घर में अकेले सोई हुई थीं. इस दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. लोगों ने बताया कि महिला को दो पुत्र और एक पुत्री है. दो दिन पहले बड़ा बेटा गौतम बहू को लेकर ससुराल गया था. छोटा बेटा प्रवेश हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है और बेटी ननिहाल में रहती है. 


इस घटना के बाद भागलपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. भागलपुर के डीएसपी नेशार अहमद शाह गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की है. डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान में जो भी आरोपी हैं, पकड़े जाएंगे. उसकी जल्द गिरफ्तारी होगी.


आपको बता दें कि महिला के पति बालेश्वर मंडल की भी सात दिसंबर 2020 में बदमाशों ने घर में सोयी अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस समय भी बदमाश कोहरे और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये थे. उसके बाद पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता