ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, अपराधियों ने कनपटी में दागी गोली, युवक का भेजा बाहर निकला

BHAGALPUR : बिहार में बेखौफ अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिल दहला देने वाली एक बड़ी वारदात को अंजाम दि

भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, अपराधियों ने कनपटी में दागी गोली, युवक का भेजा बाहर निकला
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में बेखौफ अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिल दहला देने वाली एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बहुत ही निर्मम तरीके से एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने  शाहबाद गंगापुर दुर्गा स्थान के पास के बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक की कनपटी और उसके सीने में गोली मरी गई है. कनपटी में गोली लगने से युवक का भेजा बाहर निकल गया है. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की तफ्तीश जारी है. जिस व्यक्ति का मर्डर किया गया है, उसकी भी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता