ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

भागलपुर में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने सुबह-सवेरे पुलिस जवान को मारी गोली

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने सुबह-सवेरे छिनतई के दौरान एक पुलिस जवान को गोली मार दी. गोली लगने से जवान बुरी तरह

भागलपुर में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने सुबह-सवेरे पुलिस जवान को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने सुबह-सवेरे छिनतई के दौरान एक पुलिस जवान को गोली मार दी. गोली लगने से जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसके बाद तुरंत उसे स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हॉस्पिटल में जवान की हालत नाजुक बनी हुई है. 


घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के टूटा पुल के पास की है. घायल पुलिस जवान दरियापुर के लगार निवासी मूलचंद दास के पुत्र धननंजय दास बताये जा रहे हैं. लोगों ने बताया कि कुछ बदमाशों ने छिनतई के दौरान धनंजय को गोली मारकर जख्मी कर दिया और मौके से भाग निकले. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि घायल पुलिस जवान गया जिले के एसपी का बॉडीगार्ड है. बदमाशों ने बाइक, सोने की चेन, दो मोबाइल, अंगूठी ,एटीएम कार्ड, जॉब आईकार्ड छीन लिया और कई राउंड फायरिंग करते हए भाग निकले.


गौरतलब है कि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अपराधियों का अड्डा बन चुका है. बीते बुधवार को ही कुछ बदमाशों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि बदमाशों ने एक पुलिस जवान को ही निशाना बनाते हुए उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया. इन सभी घटनाओं के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. अबतक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता