ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : भाई ने बहन को 40 हजार में बेचा, रोड पर रहम की भीख मांगती रही महिला

BHAGALPUR : इस वक्त भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला को बेचने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने सड़क पर काफी हंगामा किय

बिहार : भाई ने बहन को 40 हजार में बेचा, रोड पर रहम की भीख मांगती रही महिला
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला को बेचने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने सड़क पर काफी हंगामा किया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. 


घटना भागलपुर जिले के नाथनगर थाना इलाके की है, जहां एनएच 80 पर केबी लाल रोड के पास उत्तर प्रदेश के दो लोगों को पकड़ा गया है. इनके साथ एक महिला भी है, जो यह आरोप लगा रही है, वे लोग इसे जबरदस्ती ले रहे थे. महिला के चीखने-चिल्लाने के बाद वहां काफी लोग मौजूद हो गए. सड़क पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होते रहा. 


दरअसल महिला का आरोप है कि यूपी के रहने वाले दोनों लोग उसे झांसा में देकर ले जा रहे थे. दोनों ने कहा कि उसके भाई ने 40 हजार रुपये में बेचा है. पीड़िता ने कहा कि वह घोघा बाजार में रहती है. जब वह घर पर थी ये दोनों व्यक्ति आये और कहा कि चलो तुम्हारा भाई बुला रहा है. महिला उसके पीछे-पीछे चल दी. जब नाथनगर थाना के समीप जब गाड़ी पास कर रही थी तो महिला पूछा कि कहां ले जा रहे है तो यूपी के युवक ने कहा कि आपके भाई या रिश्तेदार को 40 हजार दिए हैं. 


महिला गाड़ी रोकवा कर चिल्लाने लगी. महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए. इसी बीच किसी ने नाथनगर थाना पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर नाथनगर थाना के एसआई बलराम लाल देव पहुंचकर यूपी के दोनों व्यक्ति को हिरासत में लेकर और महिला को भी साथ मे थाना ले गया और यूपी के दोनों व्यक्ति से नाथनगर में पूछताछ की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता