ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

भागलपुर के दियारा इलाके में 50 राउंड फायरिंग, किसानों ने भागकर बचाई अपनी जान

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अंधाधुंध फायरिंग से मेघाजन दियारा इलाका गूंज उठा। अपराधियों के तांडव से इलाके में दहशत मच गया। अपराधियों की डर से खेत म

भागलपुर के दियारा इलाके में 50 राउंड फायरिंग, किसानों ने भागकर बचाई अपनी जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अंधाधुंध फायरिंग से मेघाजन दियारा इलाका गूंज उठा। अपराधियों के तांडव से इलाके में दहशत मच गया। अपराधियों की डर से खेत में काम कर रहे किसानों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 


कोई खेत में लेट गया तो कोई नाव पर सवार होकर वहां से भागे। अपराधियों ने इस दौरान 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इस दौरान मक्का के खेत में काम कर रहे किसानों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीरोमाइल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि घटनास्थल से एक भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। 


ग्रामीणों ने बताया कि जब वे अपने खेत में काम कर रहे थे तभी दो नाव पर सवार होकर दो दर्जन हथियारबंद अपराधी पहुंचे और किसानों को गाली-गलौज करते हुए गोली चलाने लगे। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद किसान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचायी। बताया जाता है कि जमीन और फसल पर कब्जा करने के मकसद से अपराधी आए हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से दियारा इलाके में दहशत का माहौल है। किसान काफी डरे सहमे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.