ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, उपद्रवियों ने मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ा; नाराज लोगों ने किया भारी बवाल

BHAGALPUR: भागलपुर में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। असमाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में घुसकर देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया है। सुबह जब लोग पूजा करने के

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, उपद्रवियों ने मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ा; नाराज लोगों ने किया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। असमाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में घुसकर देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया है। सुबह जब लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो भगवान की मूर्तियों को टूटा हुआ पाया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और भारी हंगामा शुरू कर दिया। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र की है।


घटना के विरोध में सन्हौला बाजार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर कैंप कर रही हैं। लाठी-डंडे से लैस होकर लोग थाना के मुख्य गेट पर पहुंचे हैं और कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार हंगामा कर रहे हैं। प्रसासनिक अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है।


सन्हौला थाना क्षेत्र में तालाब के पास स्थित शिव मंदिर में देर रात देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ा गया है। इस घटना को लेकर तनाव की स्थिति है। पुलिस पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है। शांति समिति की बैठक बुलाकर लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी तरह के अफवाह से दूर रहे।