ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bhagalpur Crime News: दुकान में घुसकर चावल कारोबारी से दिनदहाड़े पांच लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने एक चावल कारोबारी की दुकान में घुसकर क

Bhagalpur Crime News: दुकान में घुसकर चावल कारोबारी से दिनदहाड़े पांच लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने एक चावल कारोबारी की दुकान में घुसकर के पास से 5 लाख रुपए की लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।


दरअसल, मामला भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के पीपरपाती की है। चावल कारोबारी गौतम भगत अपनी दुकान में बैठे थे तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान में घुस गए और पिस्टल निकालकर कारोबारी को गन प्लाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान के गल्ले में रखे पांच लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।


पीड़ित कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी के. रामदास, डीएसपी राकेश कुमार 2 के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता