ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेगूसराय के बाद अब इस जिले में गोलीकांड, व्यव्सायी को उतारा मौत के घाट

BHAGALPUR: बेगूसराय में गोलीकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब भागलपुर जिले से ताबड़तोड़ फायरिंग और हत्या का मामला सामने आया है। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के केबी लाल

बेगूसराय के बाद अब इस जिले में गोलीकांड, व्यव्सायी को उतारा मौत के घाट
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR: बेगूसराय में गोलीकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब भागलपुर जिले से ताबड़तोड़ फायरिंग और हत्या का मामला सामने आया है। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के केबी लाल रोड में कपड़ा व्यव्सायी की अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नाथनगर थाना पुलिस, भागलपुर के एसएसपी बाबुराम समेत कई थाना की पुलिस मोके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।




मृतक कपड़ा व्यव्सायी की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के केबी लाल रोड स्थित के रहने वाले मोहम्मद हाजी इमरान के 38 साल के बेटे मो अफजाल के रूप में हुई है। वहीं, परिजनों ने बताया कि मृतक मो अफजाल सिल्क कपड़ा का व्यव्सायी का काम करता था। हर रोज़ की तरह रात में भी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रात पौने दस बजे दुकान जैसे ही बन्द कर अपने बाइक पर बैठा, अपराधियो ने तबातोड़ गोलियां चला दी, जिससे मो अफजाल को करीब 6 गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचकर गंभीर हालत में मायागंज अस्प्ताल इलाज के लिए गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नाथनगर में एनएच 80 को जाम कर दिया। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एसएसपी बाबुराम समेत कई अधिकारी कैंप कर रहे है। 




मामले को लेकर एसएसपी बाबुराम ने बताया कि अपराधियों ने हत्या की नीयत से कपड़ा व्यव्सायी पर हमला कर तबातोड़ गोली फायरिंग की है, जिसमे मो अफजाल को चार गोली लगी है। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा। नाथनगर थाना पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।





केबी लाल रोड के रहने वाले मो अफजाल की हत्या को लेकर परिजन और रिश्तेदारों के बीच ये चर्चा है कि किसी पुस्तैनी जमीन विवाद को लेकर हत्या को वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल पर स्कॉयड डॉग को बुलाया गया है और फ़ॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता