ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बालू उठाव को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां बालू उठाव को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मायागंज अ

बालू उठाव को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां बालू उठाव को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गोलाहू गांव की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नदी से बालू उठाव को लेकर रुदल यादव और विभिषण यादव के बीच गोलीबारी हुई। वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में दर्जनों राउंड गोलियां दागी गयी। गोलीबारी की इस घटना में सोनी यादव घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है। 


स्थानीय लोगों की माने तो इलाके में कई महीनों से बालू का अवैध खनन जारी है। जिसे लेकर अक्सरहां वर्चस्व की लड़ाई देखी जा रही है। इसे लेकर बालू घाटों पर कई बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जिसके कारण अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। इस धंधे में जुड़े लोग अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं। जिसे लेकर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती है। इससे सरकार को भी लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता