ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बड़ी खबर: बम धमाके से दहला भागलपुर, ब्लास्ट में एक की मौत, तीन लोग घायल

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर से बम धमाका हुआ है। इस घटना में एक लड़के क मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। धमाके के ब

बड़ी खबर: बम धमाके से दहला भागलपुर, ब्लास्ट में एक की मौत, तीन लोग घायल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर से बम धमाका हुआ है। इस घटना में एक लड़के क मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। धमाके के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि बबरगंज के हुसैनाबाद कुरैशी मोहल्ले में स्थित अब्दुल गनी के घर में धमाका में जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। इस घटना में एक 17 साल के किशोर की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है। ब्लास्ट के बाद घर का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।


मृतक की पहचान अब्दुल गनी उर्फ मो. वाडिल के बेटे मो. तौसिफ के रूप में हुई है जबकि अब्दुल गनी की पत्नी सुल्ताना खातून और अब्दुल मन्नान धमाके में घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। धमाके की तीव्रता का अंजादा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मृतक तौसिफ के हाथ-पैर शरीर से कट कर अलग हो गए थे। विस्फोट के बाद आसमान में करीब 20 फीट तक काले धुएं का गुबार फैल गया था। घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा सिलेंडर विस्फोट की बात कही जा रही थी लेकिन, गृहस्वामी ने असमाजिक तत्वों द्वारा उनके घर पर बम फेंके जाने की बात कही है।


डीएसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस ने सभी को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी। मृतक के पिता अब्दुल गनी ने बताया कि वे लोदीपुर स्थित एक मीट शॉप में काम करते हैं। काम खत्म के बाद शाम में जब अपने घर पहुंचे, तो पता चला कि उनके घर में धमाका हुआ है। उन्होंने बताया कि तौसिफ उनका इकलौता पुत्र था। घटना के वक्त घर पर उनकी पत्नी, पुत्र और बेटी के अलावा उनके बड़े भाई भी मौजूद थे। बेटी सुरक्षित है, जबकि बेटे की मौत हो गई और पत्नी व बड़े भाई गंभीर रूप से जख्मी हैं।