ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

ऑटो और टैंकर की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, कई लोग घायल

BHAGALPUR: टैंकर और ऑटों की सीधी टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना भागलपुर के नवगछिया की है जहां भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के

ऑटो और टैंकर की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, कई लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: टैंकर और ऑटों की सीधी टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना भागलपुर के नवगछिया की है जहां भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। बताया जाता है कि नाबालिग ऑटो चला रहा था जो हादसे के बाद फरार हो गया।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के गार्ड शिव कुमार खगड़िया के बड़ी पैंकात स्थित अपने साढू बुद्धदेव पासवान के घर सतीश नगर से ऑटो पकड़ अपने घर लौट रहे थे। तभी एक टैंकर नवगछिया से खगड़िया की तरफ जा रही थी। तभी इसी दौरान ऑटो और टैंकर की टक्कर में शिव कुमार और ऑटो सवार एक अन्य की मौत हो गयी। जिसकी पहचान नहीं हो पायी है। 


वही कई लोग इस घटना में घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। वही घटना के बाद भाग रहे टैंकर चालक के एक बाइक सवार ने खदेड़कर पकड़ा। जिसके बाद इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर और ऑटो को जब्त कर लिया और ड्राइवर को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता