ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीटकर कर दी किसान की हत्या, पुलिस कर रही तलाश

BHAGALPUR : बिहार में अपराधी बेखौफ होकर अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने नहीं आती हो। वह

अज्ञात अपराधियों ने  पीट-पीटकर कर दी किसान की हत्या, पुलिस कर रही तलाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अपराधी बेखौफ होकर अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने नहीं आती हो। वहीं, राज्य में बढ़ते हुए अपराध ग्राफ पुलिस महकमे के लिए भी चिंता का सबब बन गया है। जिसके बाद इसके रोकथाम को लेकर तरह - तरह के तरकीब भी लगाई जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।  इसी कड़ी में अब बिहार के भागलपुर में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा पिट - पीटकर एक किसान युवक की हत्या कर दी गई है। 


दरअसल, भागलपुर जिले अकबरनगर थाना क्षेत्र के नयी मोतीचक दियारा में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक किसान युवक की पिट - पीटकर हत्या  कर दी गई है। मृत किसान का नाम अनुज कुमार उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है। इसके पिता का नाम  खन्ना मंडल है और इसका घर नयी मोती चक बताया जा रहा है। किसान के मौत की मुख्य वजह क्या थी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है। 


बताया जा रहा है कि, किसान अनुज कुमार नयी मोतीचक दियरा में अपनी खेती बारी का रखवाली करता था। लेकिन, हर रोज शाम 7 बजे घर वापस खाना कहने को आता था। लेकिन जान वो घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों द्वारा देखा गया कि,अज्ञात अपराधियों द्वारा बांस से पिट- पिटकर किसान अनुज कुमार की हत्या कर दी गई है। 


इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया,इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा यह मालूम किया जा रहा है कि घटना का मुख्य वजह क्या था, आखिकार अपराधियों का क्या मकसद था और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।