ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

दो बालू कारोबारियों की दिनदहाड़े हत्या, बालू का अवैध खनन बना हत्या का कारण

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां बालू के अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर दो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र

दो बालू कारोबारियों की दिनदहाड़े हत्या, बालू का अवैध खनन बना हत्या का कारण
Santosh Singh
3 मिनट

BHAGALPUR:  बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां बालू के अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर दो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के दनियालपुर की है जहां बालू कारोबारी रुपेश यादव और राहुल मंडल को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। गोलियों की तड़तराहट से पूरा इलाका गुंज उठा। दिनदहाड़े डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 



बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र के कुंठा निवासी उदय यादव के 28 वर्षीय बेटे रुपेश यादव और कामदपुर निवासी देवेंद्र मंडल के पुत्र 26 वर्षीय राहुल मंडल की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रुपेश यादव बालू कारोबारी था जबकि दूसरा राहुल था जो रुपेश का ही मुंशी बताया जा रहा है। वही दानियालपुर निवासी सकलदेव और अरविंद रुपेश के यहां देखरेख का काम करता था। जब साइट पर रुपेश और राहुल नहीं होते थे तो सकलदेव और अरविंद दोनों चोरी-छिपे बालू बेचा करता था जिससे उन्हें आमदनी होती थी। कई दिनों से दोनों बालू की अवैध बिक्री कर रहे थे लेकिन तभी एक दिन इस बात की भनक रुपेश को लग गयी फिर क्या था रुपेश ने दोनों की भटकार लगा दी। लेकिन इस दौरान माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गयी तब रुपेश ने दोनों को काम से ही हटा दिया। तब सकलदेव ने इस दौरान रुपेश को जान से मारने की धमकी दे दी।  



रुपेश यादव के साथ हुए विवाद के बाद सकलदेव और अरविंद अलग हो गए और अपना अलग से व्यवसाय करने लगे और आज जब खेत से बालू का खनन किया जा रहा था तभी अपने दो भगीना के साथ सकलदेव यादव और अरविंद यादव कुछ अज्ञात अपराधियों के साथ पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राहुल मंडल को अपराधियों ने बांए जबड़े में गोली मार दी। घटनास्थल पर कुछ ही दूरी पर सोए रुपेश यादव को भी अपराधियों ने चारों तरफ से घेर लिया और ताबड़तोड़ 5 गोलियां दाग दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गया। इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।