ब्रेकिंग
बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में चालक-खलासी की मौत, मची अफरा-तफरीबिहार में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, दादा भी हुए घायलअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेबिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में चालक-खलासी की मौत, मची अफरा-तफरीबिहार में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, दादा भी हुए घायलअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले

भागलपुर में प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, रात में बुलाई पंचायत और फिर कर दिया मर्डर

BHAGALPUR : लॉकडाउन के दौरान भी अपराधी वारदात को अंजाम देने में पिछे नहीं हट रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना इलाके के मिर्जापुर गांव में रविवार की अहले सुबह प्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR :  लॉकडाउन के दौरान भी अपराधी वारदात को अंजाम देने में पिछे नहीं हट रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना इलाके के मिर्जापुर गांव में रविवार की अहले सुबह प्रेम प्रसंग में  एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.  

मृत युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक का एक साल से गांव के ही  युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के बीच  पहले भी विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर शनिवार की रात भी पंचायत बुलाई गई थी. 9 बजे से रात के दो बजे तक पंचायत चली.

जिसमें गांव के एक दबंग व प्रखंड स्तर के जनप्रतिनिधि इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. पंचायत में कथित प्रेमी अभिनंदन  यादव पर जुर्माने के रूप में पंचों ने 20 हजार का दंड तय किया और  पूरे पंचायत में उसे चप्पल का माला पहनाकर भी घुमाया गया. मृतक के परिजनों ने दंड की राशि भी पंचायत में जमा करा दी. पंचायत के बाद सभी लोग अपने-अपने घर के घर को निकल गए. 

परिजनों का आरोप है कि उसके  कुछ ही देर बाद  लड़की के चाचा कुछ और लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर अभिनंदन की गोली मार दी. आनन-फानन में परिजन  इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल ले गए , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा.  मामले के संबंध में  मधुसुदनपुर थाना अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है. बयान के आधार पर आगे की कार्यवाई की जा रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता