ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

भागलपुर में लूट की बड़ी वारदात, चेहरे पर मास्क लगाकर बैंक में घुसे अपराधियों ने 9 लाख रुपये लूटा

BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है जहां बैंक ऑफ इंडिया में लूट की बड़ी घटना को

भागलपुर में लूट की बड़ी वारदात,  चेहरे पर मास्क लगाकर बैंक में घुसे अपराधियों ने 9 लाख रुपये लूटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है जहां बैंक ऑफ इंडिया में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें कि  शेखपुरा में भी आज अपराधियों ने बैंककर्मी को निशाना बनाते हुए साढ़े 12 लाख रुपये लूट लिया। 


नवगछिया के बैंक ऑफ इंडिया में घुसे पांच अपराधियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि अपराधियों ने बैंक कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर हाथ को रस्सी से बांध दिया। इस दौरान बैंक मैनेजर और कर्मियों के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद बैंक में रखे कैश को लूटकर फरार हो गये। लूट की इस वारदात से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बैंक मैनेजर और कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। वही बैंक में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।


शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के जिला न्यायालय के मुख्य द्वार पर एक बैंक कर्मी से साढ़े बारह लाख की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बैंककर्मी राशि लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था की इसी बीच घात लगाए अपारधीयों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे डाला। 


पीड़ित कॉपरेटिव बैंक कर्मी हरेराम सिँह ने बताया है की वे अशोक होल्डिंग से 12लाख 50हजार निकाल कर पंजाब बैंक में जमा करने जा रहे थे तभी अचानक न्यायालय के मुख्य द्वार पर बाईक सबार अपराधियों ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी और दूसरे बाईक सवार ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और पिस्टल दिखाते हुए भाग निकले। दोनों बाईक पर चार लोग सवार थे, हालांकी इस पूरी घटना को लेकर डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया की आस पास की दूकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें दोनों बाईक सवार अपराधी दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें