ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

भागलपुर में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, JDU नेता पर आरोप

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां जेडीयू नेता की दबंगई देखने को मिली है. आरोप है

भागलपुर में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, JDU नेता पर आरोप
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां जेडीयू नेता की दबंगई देखने को मिली है. आरोप है कि जेडीयू नेता ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की है, जिसके कारण गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा है. पुलिस मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. घटनास्थल से 7 खोखे बरामद किये गए हैं. 


वारदात भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र  की है, जहां भीमकिता गांव में  कुंदन चौधरी के घर पर अपराधियों ने गोलीबारी की है. कुंदन चौधरी ने बताया कि जेडीयू मीडिया सेल के सयोंजक कुणाल रत्नप्रिया ने गोलीबारी की है. वहीं जदयू नेता कुणाल रत्नप्रिया का कहना है कि दो-तीन दिनों से उसके घर पर कुंदन चौधरी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके घर पर गोली बारी और बमबाजी की घटना को अंजाम दिया था, जिसको लेकर जेडीयू नेता ने मधुसूदनपुर थाना में कल कुंदन चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.


उन्होंने आगे बताया कि मामला दर्ज कराने को लेकर कुंदन अपने सहयोगी के साथ रविवार सुबह जेडीयू नेता के घर पर गालीगलौज करने लगे, उनसे नहीं मिलने पर अपने घर के पास दर्जनो राउंड फायरिंग की और उल्टे फसाने का काम कर रहे. 


इस मामले को लेकर मधुसूदनपुर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. कुंदन चौधरी के घर के बाहर से पुलिस ने 7 खोखा बरामद किया है. घटना की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता