ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

भागलपुर में अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग

BHAGALPUR : जिले के इस्माइलपुर में अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. एक ही परिवार के 3 लोगों को गोली मारने की बात सामने आ

भागलपुर में अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR :  जिले के इस्माइलपुर में अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. एक ही परिवार के 3 लोगों को गोली मारने की बात सामने आ रही है. भागलपुर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना इलाके की है. जहां कमलाकुंड गांव में जमीन कब्जाने को लेकर अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी है. वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है.


इस घटना में चन्द्र किशोर यादव सहित उनके तीन पुत्र सुमन यादव, राकेश यादव और कारे लाल यादव घायल हो गए हैं. सुमन यादव को पेट मे गोली लगी है. राकेश यादव और चन्द्र किशोर यादव को हाथ में, जबकि कारे लाल को उसके सिर को गोली छूते हुए निकल लगी. फिलहाल सभी का भागलपुर के जवहार लाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है. 


घायल राकेश यादव ने बताया कि  इनका इस्माइलपुर के दियारा क्षेत्र में 16 बीघा जमीन है, जिसपर ये लोग खेती करते हैं. इस जमीन को सागर यादव कब्जा करने के लिए एक साल से लगातार कोशिश करता आ रहा है. सुबह करीब 10-11 बजे सागर यादव, मनोज यादव, अनुज यादव सहित करीब 10 लोग हथियार के साथ खेत पर आ धमके. खेत से बाहर निकलने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमे पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए. 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. सभी को इलाज कराने के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस साल के 3 मार्च को भी गोलीबारी की गई थी. इसमें घायल राकेश यादव के भाई अजय यादव को गोली से छलनी कर दिया था. इस मामले में पप्पू यादव, मुकेश यादव, विकास यादव सहित कुल 6 आदमी नामजद किये गए थे, जिसमें 3 लोग जेल में हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता