ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भागलपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने पीड़िता को धमकाया, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म का आरोप चंपानगर के रहने वाले 22 वर्षीय पावरलूम संचालक पर लगाया गया है

भागलपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने पीड़िता को धमकाया, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म का आरोप चंपानगर के रहने वाले 22 वर्षीय पावरलूम संचालक पर लगाया गया है. बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित फरार हो गया. पीड़ित बच्ची ने अपने पिता के साथ नाथनगर थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी देते हुए मामला दर्ज करवाया. 


थाने में की गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पानी भरने के लिए गड़कछारी इलाके में गई थी. इस दौरान किराए के पास के एक मकान में पावरलूम चलवाने वाला चंपानगर इलाके का रहने वाला 22 वर्षीय युवक उसे मकान में बुलाकर तीन मंजिले पर ले गया और वहां उसके साथ गलत हरकत की और इस बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी.घटना के बाद बच्ची रोते-बिलखते अपने घर पर पहुंची और परिवार वालों को पूरी आपबीती सुनाई. 


मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए नाथनगर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी कर रही है. इस बाबत नाथनगर थाना के इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन ने बताया कि बच्ची का फर्द बयान लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अभिरक्षा में बच्ची का मेडिकल जांच कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता