ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar Crime News: बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती के साथ दरिंदगी, तीन लड़कों ने प्रेमी के सामने किया गैंगरेप

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में प्रेमी के साथ पहाड़ पर घूमने गई युवती के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है.

bhagalpur crime news
युवती के साथ गैंगरेप
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में गैंगरेप की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना शाहकुंड स्थित एक पहाड़ी की है।


इस दौरान बदमाशों ने प्रेमी युगल की पिटाई भी की और उनके पैसे भी छीन लिए। पीड़ित लड़की नाथनगर की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर कसवा खेरही के रहने वाले तीनों लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल रविवार की देर शाम पहाड़ी पर घूमने गए थे। इसी दौरान तीन लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों ने लड़के को बांध दिया और उसके सामने ही युवती से बारी-बारी रेप किया। तीनों बदमाशों ने दोनों का मोबाइल छीन लिया और पैसे लूटने के बाद वहां से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर डीएसपी चंद्रभूषण ने कहा कि पीड़िता के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता