ब्रेकिंग
‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज

बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंका

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में बीजेपी मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती तौर पर काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े बीजेपी से जुड़े नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके की है। मृतक की पहचान उमा भूषण तांती के रूप में हुई है, जो बीजेपी में मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि गोली उनके सिर में लगी।



गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उमा भूषण तांती को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता की हत्या की खबर सुनकर उनकी बेटी भी अस्पताल पहुंची और शव से लिपटकर रोने लगी।



प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे काली पूजा के चंदे को लेकर हुए विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चंदा लेने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के बाद उमा भूषण तांती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।



हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी या फिर तत्काल हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।



घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिटी एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी विधायक रोहित पांडेय भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।



इस हत्याकांड में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि उमा भूषण तांती की हत्या किसने की और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी। क्या काली पूजा के चंदे को लेकर हुआ विवाद ही इस खूनी वारदात की वजह बना या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी? पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की तस्वीर साफ हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता