ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

भागलपुर: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, बमबाजी में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है जहां भूमि विवाद को लेकर जमकर बमबाजी हुई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छ

भागलपुर: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, बमबाजी में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है जहां भूमि विवाद को लेकर जमकर बमबाजी हुई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज रोड की है जहां जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक बम फेंके गये। वही तलवार और चाकू से भी हमला किया गया। घायल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 




वही दूसरा मामला भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मोलाना चक स्थित बड़ी महल के पास  एक थैले से करीब 5 बम बरामद किया है। बम किसने रखा अब तक पता नहीं चल पाया है। जिस जगह से बम बरामद किया गया उसके ठीक बगल में कुख्यात अपराधी कल्लू उर्फ इमरान की पत्नी आसमा इमरान घर बनाने के लिए निर्माण सामग्री को रखा था। आसमा इमरान ने बताया कि किसी ने दुश्मनी से यहां बम रख दिया है। बम रखने वालों की मंशा उन्हें नुकसान पहुंचाने की रही होगी। गौरतलब है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कुख्यात कल्लू उर्फ इमरान और उसके एंटी के बीच बीतों दिनों गोलीबारी हुई थी। मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने उसे चार दिन पहले ही पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इलाके के लोगों ने आशंका जाहिर की है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने यहां बम छुपाए रखा था। हालांकि पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता